गाजियाबाद। 09.05.2026 को आगामी लोक अदालत के सफल आयोजन के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक जनपद न्यायालय गाजियाबाद के सभागार में आहूत की गई जिसमे अध्यक्ष,स्पेशल जज एससी/एसटी एक्ट श्री जितेंद्र मिश्रा, सदस्य अपर जिला जज कोर्ट संख्या -5 श्री लोकेश वरुण, सदस्य अपर जिला जज कोर्ट संख्या -3 श्री दिनेश चंद्र शुक्ला तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ग़ाज़ियाबाद श्री नेहा बनोधिया शामिल रहे। इस बैठक में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया बैठक का मुख्य उद्देश्य लंबित बैंक ऋण मामलों, चेक बाउंस प्रकरणों तथा अन्य वित्तीय विवादों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निस्तारण हेतु रणनीति तैयार करना था।
बंगाल में सरकार गठन की तैयारी तेज, बीजेपी ने अमित शाह को बनाया पर्यवेक्षक, मोहन चरण माझी सह-पर्यवेक्षक बनाए गए।
असम में नायब सिंह सैनी BJP के सह-पर्यवेक्षक बनाए गए।
इस पर ज़्यादा जानकारी दे रहे हैं आजतक संवाददाता पीयूष मिश्रा।#ATvideo #BengalElections @rajeev_dh @Piyush_mi pic.twitter.com/y06jA6Qs1O
— AajTak (@aajtak) May 5, 2026
बैठक के दौरान सभी बैंक प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने संस्थानों में लंबित मामलों की सूची तैयार कर निर्धारित तिथि तक प्रस्तुत करें, ताकि उन्हें लोक अदालत में शामिल कर शीघ्र समाधान किया जा सके।


