लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर का संघर्ष काम आया पुलिस प्रशासन में एक बड़े फेरबदल के रूप में गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा की गाजियाबाद जिले से विदाई

SHARE:

लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर का संघर्ष काम आया । उत्तर प्रदेश हो गई है । उनकी जगह 2005 बेच के आईपीएस अधिकारी जे रविंद्र पी को गाजियाबाद जिले का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। यह तबादला मंगलवार 15 अप्रैल 2005 की देर रात उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए 11 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर का हिस्सा है। इस नेतृत्व परिवर्तन के पीछे स्थानीय विधायक नंदकिशोर गुर्जर की नाराजगी को प्रमुख वजह माना जा रहा है । गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर के रूप में अजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल सदैव चर्चा में रहा है । जुगाड़ रिक्शा चालकों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए हजारों रिक्शा चालकों को बेरोजगार करने एवं ई-रिक्शा चालकों के विरोध बड़ी कार्यवाही करते हुए अजय कुमार मिश्रा चर्चा में बने रहे 2003 बेच के इस आईपीएस अधिकारी को 2022 में गाजियाबाद का पहला पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया था।जब गाजियाबाद को कमिश्नरेट का दर्जा दिया गया इन्हें उनके कठोर कार्यशैली और अपराध नियंत्रण के प्रयासों के लिए जाना जाता था । लेकिन हाल के महीनो में गाजियाबाद में उनकी छवि काफी तेजी से गिरी और लोनी के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर के बीच साप्ताहिक बाजारो को हटाने एवं लोनी में कलश यात्रा को लेकर उनका तनाव चरम पर पहुंच गया था। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने मिश्रा पर स्थानीय लोगों के उत्पीड़न और प्रशासनिक मनमानी एवं तानाशाही के आरोप लगाए थे विधायक ने इस मुद्दे को ऊपर तक पहुंचा दिया था और कई बार सार्वजनिक रूप से पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था। सूत्रों के अनुसार नंदकिशोर गुर्जर की लगातार शिकायत और दबाव के चलते सरकार ने कमिश्नर अजय मिश्रा को हटाने का फैसला लिया। हालांकि गाजियाबाद के कमिश्नर को सम्मानजनक विदाई देते हुए उनकी प्रमोशन की गई है एवं अजय कुमार मिश्रा को प्रयागराज रेंज का पुलिस महानिदेशक (आईजी) नियुक्त किया गया है । नये कमिश्नर विजय रविंदर गौड जो इससे पहले आगरा के पुलिस कमिश्नर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, अब गाजियाबाद की कमान संभालेंगे जय रविंदर गौड के लिए यह नियुक्ति एक पुरस्कार के रूप में देखी जाती है क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में गाजियाबाद की पोस्टिंग को एक सम्मानजनक पोस्टिंग माना जाता है। ये उत्तर प्रदेश में पहले ऐसे पुलिस कमिश्नर हैं जिन्हें एक से अधिक जिले में पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी दी गई है उनकी नियुक्ति से गाजियाबाद में अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक सुधार की नई उम्मीदें जगी है । लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर और कमिश्नर अजय मिश्रा के बीच का टकराव गाजियाबाद में काफी लंबे समय से अखबार की सुर्खियां बना हुआ था । विधायक ने पुलिस पर स्थानीय लोकल लोगों के प्रति असंवेदनशीलता और पक्षपात का आरोप लगाया था उनके प्रदर्शनों में और शिकायतों में सरकार पर दबाव बढ़ने का काम किया जिसके परिणाम स्वरूप कमिश्नर साहब का यह तबादला हो गया यह घटना यह भी दर्शाती है कि उत्तर प्रदेश में स्थानीय नेताओं और प्रशासन के बीच तालमेल की कमी कई बार बड़े प्रशासनिक बदलावों का कारण बन सकती है । 15 अप्रैल की देर रात सरकार का उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कुल 11 आईपीएस अधिकारियों के तबादला किया गया था इस तबादला सूची में अजय मिश्रा कमिश्नर गाजियाबाद को प्रयागराज का आईजी बनाया गया है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
सबसे ज्यादा पड़ गई