शनिवार को भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत और पाकिस्तान में आज फ़ायरिंग और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बन गई है.। इससे पहले अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने एक्स हैन्डल पर दोनों देशों के बीच सांय 5 बजे से सीजफायर की घोषणा की। भारत ने अपनी शर्तों पर सीजफायर पर सहमति दी है।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपनी पोस्ट में लिखा, आतंकवाद के सभी रूप के विरूद्ध भारत ने लगातार कठोर और न झुकने वाला रुख़ अपनाया है. वो ऐसा करना जारी रखेगा। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से श्भारत और पाकिस्तान के बीच तत्काल और पूर्ण संघर्षविराम पर सहमति बनने की जानकारी दी गई थी। पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इसहाक़ डार ने भी सीज़फ़ायर पर रज़ामंदी बनने की पुष्टि की है। इस संघर्ष विराम की घोषणा के पूर्व ही भारत ने इस फैसलें की जानकारी दी की अब कोई भी आतंकी हमला भारत के विरूद्ध युद्ध माना जाएगा।


