पहलगाम आतंकी हमले में 27 पर्यटकों की मौत, 20 से अधिक घायल; श्रीनगर पहुंचे अमित शाह

SHARE:

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हमला हुआ है। मंगलवार को इस हमले के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है। घटनास्थल पर मेडिकल टीम भी पहुंच गई है मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने इसे हाल के वर्षों में आम नागरिकों को निशाना बनाते हुए किया गया बड़ा हमला बताया है. कुछ घायलों को अनंतनाग के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
जम्मू-कश्मीर की स्वास्थ्य मंत्री सकीना इटू ने संवाददाताओं को बताया कि अनंतनाग मेडिकल कॉलेज में कुछ घायलों को भर्ती कराया गया है। तीन लोगों की स्थिति अब ठीक है। जबकि एक की हालत गंभीर है। उन्होंने तीन और घायलों की जानकारी दी और कहा कि इनमें से एक को श्रीनगर में भर्ती कराया गया है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
सबसे ज्यादा पड़ गई