जल निकासी को सुचारू बनाने के लिए बरसात से पूर्व निगम करा रहा है 09 प्रमुख नालों का निर्माण, जल भराव की समस्या से शहर को मिलेगा समाधान

SHARE:

अधिक जल भराव क्षेत्रों को चिन्हित कर, जल निकासी को सरल बनाने में जुटा निगम -नगर आयुक्तविक्रमादित्य सिंह मलिक नगर आयुक्त द्वारा बरसात से पूर्व जल निकासी को सुचारू बनाए रखने के लिए प्लान करते हुए 09 प्रमुख नालों के निर्माण का कार्य प्रारंभ कराया है जिन पर तेजी से कार्य निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है शहर के पांचो जोन अंतर्गत इन प्रमुख नालों का निर्माण हो रहा है जिसमें विजयनगर अंतर्गत दो प्रमुख नाले बनाए जा रहे हैं, मोहन नगर जोन अंतर्गत चार प्रमुख नाले बनाए जा रहे हैं, वसुंधरा जोन अंतर्गत एक प्रमुख नाला बनाया जा रहा है, कवि नगर जोन अंतर्गत एक प्रमुख नाला बनाया जा रहा है, सिटी जोन अंतर्गत एक प्रमुख नाला बनाया जा रहा हैl

मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी द्वारा बताया गया कि माननीय महापौर तथा नगर आयुक्त महोदय की निर्देश अनुसार 15 वें वित्त के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण कार्यों को गिरफ्तार से कराया गया है जिसमें बरसात से पूर्व जल निकासी को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है विजयनगर जोन वार्ड संख्या 25 अंतर्गत बाईपास से राठी रोड पर बालाजी स्वीट तक आरसीसी नाले का निर्माण चल रहा है, इसी क्रम में मेडिकल तिराहा एवं दव चौक से माननीय अंबेडकर पार्क तक वार्ड संख्या 15 में नाला निर्माण का कार्य कराया जा रहा हैl मोहन नगर जोन अंतर्गत वार्ड संख्या 28 मोहन नगर मंदिर के सामने कटोरी मिल, वार्ड संख्या 64 एयर फोर्स बाउंड्री से सिकंदरपुर तक तथा वजीराबाद रोड तक नाला निर्माण का कार्य चल रहा है वार्ड संख्या 38 अर्थला आनंद इंडस्ट्रियल एरिया था बंसल वायर तक नाला निर्माण का कार्य चल रहा है इसी क्रम में वार्ड संख्या 73 के अंतर्गत एकता पुलिया से सर्वोदय पब्लिक स्कूल तक रिटेनिंग वॉल का कार्य किया जा रहा हैl वसुंधरा जोन अंतर्गत वार्ड संख्या 54 कनवानी पुलिया के आसपास वसुंधरा सेक्टर 1 के कट तक नाला निर्माण चल रहा हैl कवि नगर जोन अंतर्गत वार्ड संख्या 46 दुहाई औद्योगिक क्षेत्र में पांचाल धर्म कांटे तक नाला निर्माण चल रहा है सिटी जोन अंतर्गत वार्ड संख्या 50 नूर नगर में जया मेडिकल स्टोर से करेला मार्केट तक आरसीसी नाला निर्माण कार्य चल रहा हैl

नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि शहर में कहीं भी जल भराव की स्थिति ना हो जिसको ध्यान में रखते हुए गाजियाबाद नगर निगम द्वारा 09 प्रमुख नालों का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है अधिकारियों द्वारा मॉनिटरिंग लगातार की जा रही है जनहित में बेहतर कार्य हो लगातार निर्माण विभाग के अधिकारी मौके पर बने हुए हैं बरसात से पूर्व प्रमुख 09 नालों का निर्माण कार्य चल रहा है इसके अलावा अन्य ऐसी स्थान जहां पर जल भराव की स्थिति बनी रहती है उनको चिन्हित करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है समस्या का समाधान त्वरित कार्यवाही के अंतर्गत कराया जा रहा है, गाजियाबाद नगर निगम द्वारा शहर हित में लगातार कार्य किया जा रहे हैं जिसके क्रम में योजना बनाते हुए जल निकासी सुचारू रहे कार्यवाही तेजी से की जा रही है जो की सराहनीय है

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
सबसे ज्यादा पड़ गई