भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल जी द्वारा शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर मंडल अध्यक्षों के गठन की प्रक्रिया को पूर्ण करने के उद्देश्य से मंडल प्रवासियों की घोषणा की गई है। यह निर्णय मंडलों में पूर्व से नियुक्त मंडल प्रभारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए लिया गया है, जिससे संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी व सुव्यवस्थित रूप में आगे बढ़ाया जा सके।
घोषित मंडल प्रवासी निम्नलिखित हैं:
1. मुरादनगर देहात – राजेश त्यागी
2. मुरादनगर शहर – राजन आर्य
3. राजनगर – संजीव झा
4. कविनगर – विनोद कसाना
5. भौपुरा – प्रदीप चौधरी
6. शालीमार गार्डन – संजय कांत शर्मा
7. लाजपत नगर – साहिब सिंह सिरोही
8. ब्रजविहार – भानू शिशौदिया
9. वसुंधरा – अजय शर्मा
10. इन्द्रापुरम – अमित रंजन
11. खोड़ा मकनपुर – गुंजन शर्मा
12. खोड़ा – जयनन्द शर्मा
13. अर्थला मोहन नगर – जयकमल अग्रवाल
14. नंदग्राम – सच्चिदानंद शर्मा
15. कासिंग – नवनीत मित्तल
16. प्रताप विहार – प्रह्लाद दूआ
17. विजय नगर – देवेंद्र यादव
18. शहर – गौरव चौपड़ा
19. गाँधीनगर – रोबिन तोमर
महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने सभी नियुक्त मंडल प्रवासियों को बधाई देते हुए अपेक्षा की कि वे संगठन के कार्यों को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और अपने-अपने मंडलों में संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे।


