इंदिरापुरम सहित प्रत्येक जोन में सार्वजनिक स्थलों पर की जा रही स्वच्छ और शीतल पेयजल की व्यवस्था -नगर आयुक्तनगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार गाजियाबाद नगर निगम जलकल विभाग द्वारा अस्थाई प्याऊ,लगाए जा रहे हैं, जिसके क्रम में प्रत्येक जोन में आवश्यकता को देखते हुए 10 से 12 सार्वजनिक स्थलों पर शीतल जल की आपूर्ति रहागिरियों के लिए करते हुए प्याऊ लगाने का कार्य विभाग कर रहा है, इंदिरापुरम सहित गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत लगभग 50 से 60 अस्थाई पियाऊ लगाई जा रहे हैंl
नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि भीषण गर्मी के चलते रहागिरियों हेतु रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन, बस अड्डा,अस्पताल, ऑटो स्टैंड, व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर केनोपी लगाकर मटकों के माध्यम से शीतल जल की आपूर्ति राहगिरियों के लिए की जा रही है जिसमें सबसे पहले सिटी जोन अंतर्गत अस्थाई प्याऊ लगाए गए हैं, अन्य जोन में भी तेजी से कार्य करते हुए अस्थाई प्याऊ लगाने का कार्य चल रहा है, अस्थाई प्याऊ पर रखे हुए मटकों में समय-समय पर जलकल विभाग द्वारा पानी भरा जाएगा तथा स्वच्छ और शीतल जल की आपूर्ति राहगिरियों को होगीl
गाजियाबाद नगर निगम द्वारा लगातार जलापूर्ति के लिए हैंडपंप तथा नलकूपों की मरम्मत का कार्य भी जोरो से चल रहा है इसी क्रम में गाजियाबाद नगर निगम द्वारा लगभग 35 स्थाई प्याऊ गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत लगाए हुए हैं, पटेल नगर फर्स्ट हापुर रोड, मेरठ रोड आर्य नगर, राज नगर एक्सटेंशन व अन्य स्थानों पर स्थाई प्याऊ लगाएं इसी क्रम में आवश्यकता को देखते हुए अस्थाई प्याऊ लगाने की कार्यवाही जारी है


