सभी वार्डों में पानी की व्यवस्था को बेहतर करने में जुटा निगम, 30 एचपी के लगाए जाएंगे 34अतिरिक्त नलकूप पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करें अधिकारी, आवश्यकता को देखते हुए बढ़ाएं टैंकरों की संख्या- नगर आयुक्त

SHARE:

गाजियाबाद नगर निगम लगातार पेयजल की व्यवस्था को सुदृढ़ करने में लगा हुआ है सभी वार्डों में समय से पानी की आपूर्ति सुचारू रहे जलकल विभाग टीम मॉनिटरिंग कर रही है ऐसे क्षेत्र जहां पर पेयजल की आपूर्ति में परेशानी आ रही है वहां अधिक ध्यान देते हुए आवश्यकता को देखते हुए नलकूप लगाने की तैयारी भी विभाग द्वारा की जा रही है महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की निर्देश अनुसार गाजियाबाद नगर निगम जलकल विभाग द्वारा ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए नलकूप लगाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है जिसमें विजयनगर तथा सिटी जोन अंतर्गत विशेष ध्यान दिया जा रहा हैl

महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद द्वारा बताया गया कि वर्तमान में 1100 नलकूप पेयजल की आपूर्ति कर रहे हैं जिसमें 300 नलकूप 15 से 30 एचपी के हैं तथा 800 नलकूप 10 एचपी के हैं लगभग 6500 हैंड पंप गाजियाबाद नगर निगम के हैं जिनसे शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति की जा रही है सभी वार्डों में पानी की सप्लाई निरंतर हो कार्यवाही ग्राउंड लेवल पर चेक भी की जा रही है जिसके लिए खराब नलकूपों को ठीक कराया जा रहा है तथा आवश्यकता को देखते हुए नए नलकूप लगाने का कार्य भी किया जा रहा है जिसमें वर्तमान में 10 से 15 नलकूप नये लगाने का कार्य विभाग कर रहा है नेहरू नगर, लाजपत नगर, सेक्टर 9 विजय नगर, कुटी, जे ब्लॉक प्रताप विहार, राजनगर, रजापुर तथा वसुंधरा क्षेत्र में भी आवश्यकता को देखते हुए नलकूप लगाई जा चुके हैं, महाप्रबंधक जल द्वारा यह भी बताया गया कि माननीय महापौर तथा नगर आयुक्त महोदय की निर्देश अनुसार गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत 30 एचपी के 34 सबमर्सिबल करने की कार्यवाही भी तेजी से चल रही है जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया का कार्य पूर्ण कराया जा रहा हैl

नगर आयुक्त द्वारा गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में पेयजल की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जलकल विभाग अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं जिसके क्रम में मॉनिटरिंग को प्रबल करने के लिए कहा गया है साथ ही टैंकरों की संख्या को भी बढ़ाने के लिए कहा गया है ऐसे मलिन बस्ती क्षेत्र जहां पर लगातार टैंकर जाते हैं उनको चिन्हित करते हुए अधिक से अधिक टैंकर भिजवाकर पेयजल आपूर्ति करने के निर्देश टीम को दिए गए हैं जिसके क्रम में कार्यवाही चल रही है वर्तमान में गाजियाबाद नगर निगम द्वारा 70 से 80 टैंकरों से पानी की आपूर्ति का कार्य कराया जा रहा है, नगर आयुक्त द्वारा माननीय पार्षदों से समन्वय स्थापित करते हुए पानी की आपूर्ति को प्रबल करने के निर्देश दिए गएl

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
सबसे ज्यादा पड़ गई