यूपीएससी में परचम लहराने वालों युवाओं ने हासिल की बड़ी सफलता किया गया अभिनंदन

SHARE:

गाजियाबाद : जिले के युवाओं ने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से बड़ी उपलब्धि हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा जारी सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2025 के परिणाम में जिले के कई अभ्यर्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आल इंडिया स्तर पर बेहतर रैंक प्राप्त की। नंदग्राम के अनुज पंत ने 69वीं रैंक, मालीवाड़ा के गर्व गर्ग ने 192वीं रैंक, पटेल नगर सेकेंड के सात्विक शर्मा ने 327वीं रैंक और विवेक कटारिया ने 845वीं रैंक प्राप्त की। परिणाम घोषित होने के बाद उनके घरों में जश्न का माहौल रहा इस जश्न माहौल के शुभ अवसर पर परमार्थ सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन वरिष्ठ समाज सेवी वी के अग्रवाल विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के पीठाधीश्वर ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने अपने साथियों सहित पटेल नगर निवासी सात्विक शर्मा ने यूपीएससी की सीएसई में 327वी रैंक पाई है सात्विक के पिता श्री गजेंद्र शर्मा माता श्री सुनीता शर्मा एवं विवेक कटारिया ने यूपीएससी की सीएमई में ऑल इंडिया 845 वी रैंक हासिल की है पिताश्री विवेक कटारिया माता श्री ममता कटारिया को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र, रुद्राक्ष की माला स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया इस अवसर पर अरुण कुमार भुल्लन, महानगर अध्यक्ष राष्ट्रीय लोक दल, राकेश मित्तल पूर्व पार्षद, बी एन अग्रवाल, सी एम पाठक, अजय मित्तल, आदि मौजूद थे

Leave a Comment