राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के दिशा-निर्देश अनुसार तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा-निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजियाबाद के तत्वावधान में आज दिनांक 22.02.2026 दिन रविवार को एक मेगा/वृहद विधिक/साक्षरता एवं सेवा शिविर का आयोजन जिला न्यायालय परिसर, गाजियाबाद में विनोद सिंह रावत, जनपद न्यायाधीष/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजियाबाद की अध्यक्षता में किया गया। संजयवीर सिंह, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, अनिल कुमार-प्ट, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीष-01, नीरज गौतम, विषेश न्यायाधीश, पोक्सो एक्ट, मेगा/वृहद विधिक कार्यक्रम-अध्यक्ष, गौरव शर्मा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जुनैद मुजफ्फर, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीष, श्रीमती रीता सिंह, पीठासीन अधिकारी, स्थायी लोक अदालत, ऐश्वर्यप्रताप सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ अन्य सम्मानित न्यायिक अधिकारीगणों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
मेगा/वृहद विधिक/साक्षरता एवं सेवा शिविर में कृषि विभाग, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, महिला कल्याण विभाग, श्रम विभाग, जिला पंचायतराज विभाग, बेसिक षिक्षा विभाग, श्रम विभाग, उपायुक्त स्वतः रोजगार विभाग, जिला नगरीय विकास अभिकरण(डूडा) विभाग, जिला उद्योग केन्द्र विभाग, पुलिस विभाग व जिला कारागार के वरिश्ठ अधिकारीगण, बैंक सहायता योजनाएं(एलडीएम) विभाग, विद्युत विभाग, कौशल विकास विभाग, पशुपालन विभाग, नेडा विभाग, पोस्टल व अन्य विभागों के द्वारा पूर्णरूप से सक्रियता निभाकर अपने अपने स्टॉल लगाये गये, जिसमे उन विभागों के लाभार्थियों को लाभ प्रदान कर प्रमाणपत्रों का वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम में चिकित्सा विभाग द्वारा रक्तदान एवं मैडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। ग्लोबल हैप्पीनेस फाउंडेनषन के अध्यक्ष सुनीलदत्त व डायरेक्टर राधिका राजपूत द्वारा भी आमजन हेतु मैडिकल कैम्प का आयोजन किया, जिसमें दवाओं का वितरण एवं अन्य चिकित्सीय जांचे की गई। कुछ न्यायाधीषों द्वारा रक्तदान षिविर में रक्त का दान भी किया गया। उपरोक्त षिविर के आयोजन में डीएलएसए के पैनल अधिवक्ताओं, लीगल एड डिफेन्स कांउसिल एवं पैरा लीगल वॉलेण्टियर्स द्वारा भी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई गई। लाभार्थियों को वांछित लाभ प्रदान करने में एचआरआईटी लॉ कॉलेज, आईएमएस लॉ कॉलेज, नोएडा, रॉयल कॉलेज द्वारा भागीदारी निभाई गई। उपरोक्त सभी लाभार्थियों को वांछित लाभ प्रदान कर मेगा/वृहद विधिक/साक्षरता एवं सेवा शिविर का सफल समापन किया गया



